जयपुर की कांग्रेस महारैली में गरजा बिलासपुर सेवादल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

विनोद चड्ढा(कुठेड़ा) बिलासपुर

12 दिसंबर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ जयपुर में आयोजित महा रैली में जिला कांग्रेस सेवादल बिलासपुर के 60 वर्दीधारी कार्यकर्तओं ने भाग लिया।इस महारैली में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, सदर कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण कौशल, संदीप ठाकुर, दयानंद वर्मा, सुनील शर्मा, गुरदास सुमन, जीवन ठाकुर सहित 60 सेवादल के कार्यकर्ताओं ने इस महंगाई के महारैली में शिरकत की और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित इस मेगा रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भाग लिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी को देखते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया,वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। सोनिया-राहुल के अलावा कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर अपने कद्दावर नेताओं को एक मंच पर जमा कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *