चुबाड़ी में भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 22 अप्रैल को, कुलदीप पठानिया होंगे मुख्यातिथि

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

दीपक गुप्ता, भटियात। 22 अप्रैल 2023 को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की भटियात ईकाई द्वारा चुबाड़ी में एक भव्य कार्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष व भटियात के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिषद के जिला चंबा के अध्यक्ष ड़ा विजेन्द्रशील तथा चंडीदत्त शर्मा ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा को निमंत्रण देने कांगड़ा पहुंचे। डा विजेंद्रशील ने बताया कि शुक्रवार 21 अप्रैल को प्रातः 9 बजे श्री रामचरित मानस रामायण पाठ शुरू होगा तथा 22 अप्रैल को 10 बजे रामायण आरती व पूर्णाहुति होगी। दोपहर 12 बजे मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि 1 बजे से प्रीति भोज की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *