चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

19 मई: नूरपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41.40 ग्राम हैरोइन बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत पकड़ा गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22) निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया में एक घर में दबिश देकर सिलाई मशीन के नीचे छिपाकर रखी गई 41.40 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही मां-बेटे को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *