चलती कार पर गिरा पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के छह मील में शुक्रवार देर शाम चलती ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। कार में दो बच्चों सहित कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन अन्य को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए मंडी अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान चिन्मय (5) पुत्र प्रशांत अग्रवाल निवासी भोजपुर सुंदरनगर के तौर पर हुई है। घायलों में प्रशांत अग्रवाल, उनकी पत्नी धनवंती और दो वर्षीय बच्ची शामिल हैं।

मंडी के छह मील के बाद नौ मील में भी रात को लैंडस्लाइड हुआ। यहां पहाड़ी से बार-बार पत्थर गिर रहे हैं। इसे देखते हुए हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *