चम्बा: करोड़ी विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, तीसा/चम्बा। राजकीय उच्च विद्यालय करोड़ी जिला चम्बा में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में सनफ्लॉवर हाउस की दिव्या प्रथम स्थान पर रहीं। सनफ्लॉवर हॉर्स की अर्चना ने द्वितीय वाह व लोटस हाउस के जिया ने तृतीय स्थान हासिल किया चित्रकला प्रतियोगिता मे मेरीगोल्ड हाउस के नितिन ने प्रथम, सनफ्लावर हाउस के शुभम द्वितीय तथा रोज हाउस के नक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर मुख्य अध्यापक राजीव राठौर द्वारा बच्चों को वर्ष 2023 की पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ पर बच्चों को संबोधित किया गया तथा पर्यावरण प्रदूषण, बचाव और सामान्य जनमानस को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा यह जानकारी विद्यालय के मीडिया कोऑर्डिनेटर देश राज ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *