3 अगस्त: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा विश्राम गृह में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की ओर से रखी गई विभिन्न समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का समय और विश्वास, दोनों सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।