गिरिपार में विजट महाराज का शांद पर्व मनाया

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल

15 अक्तूबर। नौहराधार के गिरिपार क्षेत्र अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है। शुक्रवार को दशहरे के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत डियूडी खड़ाह के खड़ाह गांव में विजट महाराज का शांद पर्व मनाया गया। यह पर्व 32 वर्ष पहले किया गया था। उसके बाद गांव की परिस्थिति के चलते आज यह शांद पर्व मनाया गया। यहां पर नया विजट महाराज का मंदिर बनाया गया। आज मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया।

सुबह करीब 8 बजे पहले मंदिर की छत पर खुनेवड़ स्थापित की गई। यह देवदार से बनी होती है जिसे विजट महाराज का ताज माना जाता है तथा इसे मंदिर की छत पर स्थापित किया जाता है। इस अवसर पर करीब चार पंचायतों के लोग यहां पर देवता के आशीर्वाद के लिए पहुंचे। शांद के इस पर्व से विजट महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *