गद्दी समुदाय की नाराजगी के बाद कांग्रेस ने ठाकुर सिंह भरमौरी को बनाया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

26 मई।हिमाचल प्रदेश में गद्दी समुदाय की नाराजगी के बाद आखिरकार भरमौर से सबंधित पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को कांग्रेस ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का ज़िम्मा दे दिया है
पार्टी हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए 67 और पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र को अधिमान देते हुए 13 महासचिव, 41 सचिव, दो वरिष्ठ प्रवक्ता, एक प्रवक्ता और एक कार्यकारी समिति सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों के साथ वरिष्ठ प्रवक्ताओं व प्रवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से अनुमोदित किया है।

पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव के अलावा आदर्श सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, किशोरी लाल, जगजीवन पाल, सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजी लाल व मोहिंदर चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है।

बिलासपुर के बंबर ठाकुर सहित यह बने महासचिव व सचिव

महासचिव पद पर बंबर ठाकुर, संजय रत्न, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बावा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनाईक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनिता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी व धर्मपाल सिंह पठानिया को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर आनंद पंवर, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रूपेश कंवल, सुरेश नागटा, तरूण पाठक, दिलदार अली भट्ट, मलेंद्र राजन, अवनीत लांबा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय कुमार, सुरेंद्र रेटका, विकास कपूर, किशोरी वालिया, मुनीष शर्मा, रमेश कांटा, विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोद जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, ऊषा मेहता, रिपना कलसाईक, देशराज मुदगिल, संजीव सैणी, शीश राम आजाद, मुनीष ठाकुर, विवेक चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, पवन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल, रोहित शर्मा, अक्ष सैणी, भारत भूषण, राज कुमार ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गीतांजलि भागड़ा व संदीप कुमार को नियुक्त किया है। हरि सिंह पंचाईक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।

मनमोहन कटोच बने वरिष्ठ प्रवक्ता व प्रवक्ता

रमेश चौहान व मनमोहन कटोच वरिष्ठ प्रवक्ता, जबकि देवेंद्र बुशहरी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *