कौल सिंह ठाकुर ने मंडी संसदीय सीट का उपचुनाव लड़ने से किया इंकार

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 

01 अक्तूबर ।पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर जोकि 8 बार के विधायक रह चुके हैं । उन्होंने मंडी संसदीय सीट का उपचुनाव लड़ने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि उनके पास संसाधनों और धनराशि की कमी है। वर्ष 2022 में विधानसभा का आखिरी चुनाव लड़ना है।

पार्टी जिसे भी मंडी से प्रत्याशी तय करेगी, उसके लिए पूरी मेहनत से काम किया जाएगा। बीते दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचे कौल सिंह ने एक विशेष बातचीत में कहा कि बीते दिनों उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा किया है।

अधिकांश कार्यकर्ता मंडी से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के लिए टिकट चाहते हैं। प्रतिभा सिंह सबसे सशक्त उम्मीदवार हैं। कॉल सिंह ने बताया कि हाईकमान नेे उनसे भी चुनाव लड़ने को लेकर राय मांगी थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना के दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *