कोविड मरीजों की मदद को आगे आया व्यापार मंडल शाहपुर:SDM के माध्यम से BMO को भेंट की 40 हज़ार की दवाइयां

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

अमित पराशर,शाहपुर

20 मई।कोरोना महामारी के बीच सरकार,प्रशासन व जरूरतमंद लोगों की मदद को रोजाना कई हाथ आगे बढ़ रहे है।इसी कड़ी में वीरवार को व्यापार मंडल शाहपुर कोरोना संक्रमित लोगों की मदद को आगे आया है।व्यापार मंडल ने एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल व खंड चिकित्सा अधिकारी एचपी सिंह को 101 कोरोना पॉसिटिव मरीजों को दवाईयों की किट भेंट की है,जिस पर 40 हज़ार रुपए खर्च आया है।

यह दवाइयां व्यापार मंडल शाहपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सौंधी ने उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय,महासचिव अजय पंकिल,सह कोषाध्यक्ष संजीव कौशल लबली,मुख्य सलाहकार मेघनाथ शर्मा व कमल कौशल,उपाध्यक्ष गुरचरण दास काका,आशीष पटियाल की मौजूदगी में प्रशासन को भेंट की।इस मौके पर एसडीएम शाहपुर मुरारी लाल ने इस सहयोग के लिए व्यापार मंडल शाहपुर का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कई लोग व स्वयं सेवी संस्थाए सरकार तथा प्रशासन की मदद को आगे आ रही है,जो कि सराहनीय कार्य है।प्रशासन तमाम दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करता है तथा उम्मीद करता है कि वे आगे भी इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे।

BMO शाहपुर एचपी सिंह ने भी व्यापर मंडल शाहपुर का आभार प्रकट किया है।व्यापर मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सौंधी ने कहा कि कोरोना के इस संकट में हर किसी को आगे आकर सरकार,प्रशासन व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि व्यापर मंडल ने कोरोना संक्रमित लोगों को दवाइयां भेंट की है तथा इस मुहिम में सहयोग के लिए व्यापार मंडल शाहपुर व तमाम व्यापारियों का आभार व्यक्त करते है।उन्होंने कहा कि वे जब भी जरूरत होगी व्यापार मंडल शाहपुर प्रशासन को हर संभव मदद देगा।उन्होंने प्रशासन व डॉक्टरों, पैरा मैडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सहित स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *