16 अक्तूबर: शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में उनकी माता विद्या देवी द्वारा निर्मित तल माता मंदिर मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
केवल सिंह पठानिया ने मंदिर परिसर में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से यह पुण्य कार्य संपन्न हुआ है। उन्होंने कामना की कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहें तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का समाज में विशेष महत्व है। ये स्थल लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देते हैं। तल माता मंदिर मार्ग पर मुख्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में ओएसडी आयुर्वेद डॉ. सुनीत पठानिया, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, नवनीत शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कंवर सिंह, लोक गायक ईशांत भारद्वाज, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीतिका शर्मा, नीना ठाकुर, अक्षय अत्री, शशि शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डॉ. श्रीकांत, गोवर्धन सिंह, पप्पू, सुरेश, प्रधान शिल्पा, उपप्रधान हंस राज, सरिता सैनी, रीना पठानिया, जानवी महाजन, अनीता धीमान, सुशील बलोरिया, ओम राज, भलेड के उपप्रधान पवन सहित धारकण्डी क्षेत्र की मातृ शक्ति और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए नागरिक उपस्थित रहे।