केवल सिंह पठानिया के लिए एकजुट हुई उनकी गृह पंचायत रैत

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
शाहपुर: शाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के पक्ष में उनकी गृह पंचायत एकजुट हो गई है। आज पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम चौधरी उर्फ बंटा के नेतृत्त्व में पंचायत के असंख्य लोगों ने प्रण लिया कि अपनी पंचायत से ताल्लुक रखने वाले केवल सिंह पठानिया को हर हाल में विधानसभा में पंहुचाना है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने पठानिया पर विश्वास जताते हुए कहा कि पठानिया जैसा व्यक्ति मुश्किल से मिलता है जो हर समय लोगों की मदद के लिए उपलब्ध रहते हैं। इस मौके पर लोगों का आरोप रहा कि भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी ने हमेशा लोगो की भावनाओं के विपरीत काम करते हुए अपने कुछ चहेतों के लिए ही काम किया है।
υ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *