केवल सिंह पठानिया का परगोड़ में हुआ स्वागत

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
5 जून: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की परफ़गोड़ पंचायत के लोगों ने कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया के पास क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए इनके समाधान करवाने का आग्रह किया है। पठानिया आज अपने प्रवास के दौरान परगोड़ पहुंचे थे।
वहां पहुंचने पर लोगों ने पठानिया को पार्टी में कांगड़ा जिला मीडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए उनका उनका जोरदार स्वागत किया । लोगों ने स्थानीय विधायक व मंत्री पर क्षेत्र की अनदेखी करने के आरोप भी लगाए ।
पठानिया ने लोगों को आश्वस्त किया कि जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार और शाहपुर से कांग्रेस विधायक बनेगा, यहां की तमाम समस्याओं का निपटारा करने के साथ सभी मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने वर्तमान विधायक की कार्यशैली को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि जो अपने लंबे कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाई वह अब 6 महीनों  में क्या करेगी।
केवल सिंह पठानिया ने जयराम सरकार को एक असफल सरकार बताते हुए कहा कि इस सरकार के मंत्री व विधायक केवल अपने ही हितों को देखते रहे तथा प्रदेश तथा प्रदेश की जनता विकास को तरसती रही। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है । पठानिया ने दावा किया कि इस वर्ष होने वाले चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में आएगी तथा फिर प्रदेश विकास की दृष्टि से आगे बढ़ेगा।
इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ओम प्रकाश गुलेरिया, गिरधारी लाल, हेम राज प्रधान, विक्रम राणा, ठाकुर सिंह, मलुप सिंह, देव राज मेहता, विक्रम मेहता, जोगिंदर सिंह, कैप्टन प्रेम सिंह, हँसराज बर्धन,भूमि सिंह, मदन लाल सहित अनेक महिलाएं और स्थानीय जनता मोजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *