केवल पठानिया बोले,शाहपुर में 15 साल बाद जनता बनाने जा रही है कांग्रेस का विधायक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

ब्यूरो ,शाहपुर

04 अगस्त।कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुठमां में जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लेते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला।पठानिया ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शाहपुर में अथाह विकास करवाया जाएगा।जनता को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।केवल का कुठमां पहुचने पर स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।पठानिया ने कहा कि अब प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

अब जनता को मूलभूत सुविधाओ से बंचित नहीं रहना पड़ेगा।पिछले पौने चार सालों में युवाओं का जो शोषण भाजपा सरकार ने किया है,उस शोषण से भी छुटकारा मिलेगा।कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओ के लिए कांग्रेस सरकार रोजगार के द्वारा खोलेगी।पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में 15 साल के लंबे अंतराल के बाद जनता कांग्रेस का विधायक बनाने जा रही है।कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ही शाहपुर की जनता का विकास होगा, जिस पर शाहपुर की जनता अपने आप पर गर्व महसूस करेंगी।शाहपुर की जनता को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।युवाओं को अग्निवीर योजना में धकेल कर भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।कांग्रेस सरकार बनते ही युवाओं के साथ न्याय होगा।इस मौके पर पूर्व प्रधान राजिंद्र सिंह,पूर्व प्रधान कैलाश राणा, सोशल मीडिया सह प्रभारी विवेक राणा ,रिप्पन राणा,कुलजीत राणा,महिला मंडल प्रधान सुदर्शना देवी,महिला कांग्रेस उर्मिला राणा,सुनील राणा,अजय पठानिया, अमित राणा, जन्म सिंह,सतपाल राणा,भुवनेश राणा,संजीव कुमार,आतिश कुमार,ज़ालिम सिंह,पवन राणा,बाबा कटोच,कुनाल कटोच,प्रदीप कुमार,अजित कुमार ,देवा कुमार,रवि, अनमोल,आयुष, सुखदेव सिंह राणा,इशांत जम्वाल,किशोरी लाल,रुमाल सिंह,जीवन गुलेरिया,पप्पू कुमार,सुभाष नाथ,नरोत्तम राणा,पुष्पिंद्र राणा,मनोरमा राणा,सुरेश राणा, सुषमा राणा,उषा राणा,सरला देवी,गुड्डी देवी,रेखा देवी,ज्योति राणा,लता राणा,मीना राणा,कल्पना राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *