केवल पठानिया को बड़ा ज़िम्मा, पावर लिफ्टिंग एसो. के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर, 13 अप्रैल। प्रदेश की राजनीति में अपनी काबलियत व दम के बलबूते पर अपना लोहा मनवावे वाले केवल सिंह पठानिया ने अब देश भर में पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में अपना व शाहपुर का नाम चमकाया हैं।

शाहपुर के रैत निवासी केवल सिंह पठानिया को भारतीय पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। केवल की इस उपलब्धि से शाहपुर व आस पास क्षेत्र के लोगों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुशी लहर है। आम घर में जन्मे केवल सिंह पठानिया वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर हैं तथा हिमाचल प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

केवल पठानिया अपने स्कूल व कालेज समय में हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं तथा उनकी बेहतर सेवाओं व कार्यों को देखते हुए अब उन्हें पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। केरल में आयोजित राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के चुनाव में केवल पठानिया को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *