केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीमार भाजपा पदा‍धिकारी उत्‍तम चौधरी का उनके घर जाकर पूछा हाल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

गगल, 6 जून। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार सुबह 8:00 बजे के करीब ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चौधरी के घर उनका कुक्षलक्षेम पूछने पहुंचे। उत्तम चौधरी कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और उनका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा है। व्यक्तिगत दौरे के चलते अनुराग उनके घर पहुंचे थे लेकिन उत्तम चौधरी सुबह 6:00 बजे ही अपना ट्रीटमेंट करवाने चंडीगढ़ चले गए थे।

घर के सदस्य व उनके बेटे जसपाल से उत्तम चौधरी का हालचाल पूछा और उसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर धर्मशाला के लिए रवाना हो गए। व्यक्तिगत दौरे पर आए अनुराग ठाकुर ने यहां आने की सूचना पहले किसी को नहीं दी थी वह सिर्फ उत्तम चौधरी का हालचाल पूछने के लिए उनके घर पहुंचे और इसके बाद धर्मशाला चले गए।

 

उत्तम चौधरी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं। बीते विधानसभा चुनाव में भी पहले कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट मिलने की जानकारी मिली थी, जिस पर उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन दूसरे ही दिन टिकट कट गई थी और भाजपा ने अपना प्रत्याशी उत्तम चौधरी के स्थान पर संजय चौधरी को बनाया। उत्तम चौधरी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और उन्हें जो भी जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से दी गई, उन्‍होंने उसे जिम्‍मेवारी के साथ निभाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *