कुल्लू महिला पुलिस थाना प्रदेश भर में अव्वल रहा, परेड में पुलिस कर्मियों ने दिखाया शौर्य

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

08 मार्च। हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली बार शिमला रिज पर ऑल वुमन परेड हुई। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और हिमाचल पुलिस प्रमुख संजय कुंडू कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर राज्‍यपाल बंडारू दत्‍तात्रेय ने बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्‍मानित भी किया। कुल्लू महिला पुलिस थाना प्रदेश भर में अव्वल रहा। प्रदेश में 11 महिला पुलिस थाने हैं, इनमें कुल्‍लू में सबसे बेहतरीन कामकाज हुआ। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने थाना की टीम को पुरस्कार देकर सम्‍मानित किया। इसके अलावा 1975-76 बैच की महिला पुलिस कांस्टेबल को भी सम्मानित किया गया। पहली एचपीपीएस पुनीता भारद्वाज को राज्‍यपाल ने पुरस्‍कृत किया। पुनीता भारद्वाज आइजी पद से रिटायर हुई हैं।

परेड की अगुवाई आइपीएस सृष्टि पांडे ने की। महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक पर स्टंट किए। हथियारों के साथ ड्रिल भी हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। आज पूरे प्रदेश में यातायात व कानून व्यवस्था भी महिला पुलिस कर्मियों ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *