किसान आंदोलन : पंजाब के 69 और हरियाणा के 33 किसान व युवा जेल में बंद

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

05 फरवरी।गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल के बाद लापता हुए पंजाब के 69 और हरियाणा के 33 किसान और युवा दिल्ली की जेल में बंद हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब दिल्ली सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को यह सूची सौंपी।इस 115 लोगों की सूची को संयुक्त किसान मोर्चा ने सार्वजनिक किया है। इसमें दिल्ली के 11, यूपी व उत्तराखंड का एक-एक व्यक्ति भी जेल में बंद हैं। किसान मोर्चा का कहना है कि सभी के परिजनों से संपर्क करके हर संभव मदद की जाएगी। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल हुआ था और पुलिस ने काफी लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया था, उन्हें जेल भेज दिया गया था। संयुक्त किसान मोर्चा को उनके बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी। इनका पता लगाने के लिए कमेटी का गठन किया गया और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।

कमेटी के संयोजक प्रेम सिंह भंगू, राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला ने बताया कि लापता किसानों व युवाओं की तलाश में दिल्ली सरकार को प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने जेल में बंद किसानों व युवाओं की सूची उन्हें सौंपी है। राजिंदर सिंह के अनुसार सभी किसानों को कानूनी व आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। यह किसी एक की लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के हर किसान की लड़ाई है। इसे मिलकर ही जीता जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *