किशोरों को सही परामर्श दिया जाना अति आवश्यक: विजय कुमारी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा, बिलासपुर

4 मार्च। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदर ब्लॉक मार्कण्ड के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश में शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला भोली में किशोर स्वास्थ्य दिवस सोहन लाल मुख्याध्यापक की अध्यक्षता में मनाया गया।

हैल्थ एजुकेटर विजय कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 7 जनवरी 2014 को शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम भारत के सभी किशोरों को उनके स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जागरूक करना और जानकारी से निर्णय लेने के योग्य बनाकर उनकी क्षमताओं को उपयोगी बनाना जिसके लिए उनकी जरूरतों की स्वास्थ्य सेवाएं और जानकारी को उन तक पहुंचाना। किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में 10 से 19 वर्ष तक की आयु के किशोरो के रूप में परिभाषित किया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लड़के और लड़कियों दोनों विवाहित ,अविवाहित, गरीब और संपन्न सभी किशोरो को शामिल किया गया है । इसके अंतर्गत किशोरों को उनके सही दिशा निर्देशन के लिए उन्हें छ: पहलुओं जैसे पोषण, मानसिक स्वास्थ्य ,चोट एवं हिंसा ,प्रजनन स्वास्थ्य, नशा तथा गैर संचारी रोगों पर विस्तृत जानकारी दी जाती है।

इन पहलुओं को विस्तार से चर्चा करते हुए हेल्थ एजुकेटर ने बताया कि किशोरों को इस अवस्था में सही परामर्श दिया जाना अति आवश्यक है, ताकि किशोर अपनी पूरी ऊर्जा को और अच्छी सेहत के साथ एक स्वस्थ और सफल नागरिक बन सकें। उन्होंने बताया कि चिकनाई और चीनी से भरपूर प्रोसेस्ड भोजन का उपयोग बढ़ रहा है और किशोर एवं वयस्क दिन-प्रतिदिन आलसी होते जा रहे हैं। किशोर- किशोरियों में अस्वस्थ जीवन शैली तथा अधिक वजन और मोटापा कई गैर संचारी रोगों जैसे मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर आदि को जन्म देते हैं जिन की शुरुआत किशोरावस्था से ही होने लगती है। शारीरिक श्रम तथा स्वस्थ जीवन शैली ही व्यक्ति को स्वस्थ और सबल बना सकते हैं। देशभर में किशोरावस्था में प्रतिवर्ष होने वाली मौतों के लिए किशोरों की आपसी हिंसा, डूबना, आत्महत्या, डिप्रेशन, एचआईवी /एड्स मुख्य कारण है। इस नाजुक समय में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की आवश्यकता होती है।  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत श्री नैना देवी जी ब्लॉक नागरिक अस्पताल घवांडल में नई दिशा केंद्र है जहां पर किशोर किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान किया जाता है। इस आयु वर्ग के किशोर किशोरियों में एनीमिया दूर करने के लिए आयरन(विपस) की गोली सप्ताह में एक बार, मेंस्ट्रूअल हाइजीन प्रोग्राम के अंतर्गत किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन दिये जा रहे हैैं ।

हेल्थ एजुकेटर श्री मस्त राम ने बच्चों को नशे से बचाव संबंधी विस्तार से बताया और  किशोरावस्था के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर 9 किशोरों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई । जिसमें प्रथम सुभम, द्वितीय शगुन व तृतीय स्थान आरूषी ने प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार के रुप में नगद राशि वितरित की गई। सभी वच्चों का रक्त परीक्षण,लम्वाई,वजन की जांच की गई। स्वास्थ्य कार्यकर्ता रीता देवी, पिंकी आंगनवाड़ी वर्कर पिंकी देवी, स्कूल के छात्र-छात्राएं व अध्यापक वर्ग सहित 72 लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *