कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

12 फरवरी।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री व कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया है।उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।जानकारी के अनुसार, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह सातवीं बार विधायक बने थे।इस चुनाव में सुजान सिंह पठानिया ने भाजपा उम्मीदवार कपिल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था।वह स्नातक थे और एनएएफआरसी (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे।सुजान सिंह पठानिया 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। पठानिया ने अपनी जिंदगी में 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा और इसमें सात बार जीते, जबकि 4 बार उनकी हार हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *