कांग्रेस ने जारी की कार्यकारिणी की एक और लिस्ट,शाहपुर के जितेंद्र गुलेरिया बने सचिव

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

01 जुलाई।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने कार्यकारिणी की एक और लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल कांग्रेस पार्टी में ज्यादातर सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुट के नेताओं को तरजीह दी गई। हालांकि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के करीबी कुछ नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई। हिमाचल में सत्ता पर काबिज होने के लिए हाईकमान ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने के फरमान जारी किए गए हैं। हाईकमान ने छह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, तीन कार्यकारी सदस्य, एक जिला अध्यक्ष और 42 सचिव बनाए।

यह बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव

कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा, सोहन लाल ठाकुर, अरुण शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची बनाए गए। उपाध्यक्ष का जिम्मा विनीत गौतम, संजय चौहान, आनंद कौशल, सुधीर आजाद और दविंद्र खुराना को सौपा है। तीन कार्यकारिणी सदस्यों में मोहन झारटा, सुरेश चौहान और देसराज गौतम शामिल हैं। महासचिव रितेश कपरेट, बृज मोहन सोनी, पवन ठाकुर, अजय वर्मा, संजय राणा, विकास ठाकुर, धर्मपाल खांड, धर्मेंद्र धामी, बलवीर सिंह बबलू, अविनाश कपिला, विवेक कुमार और महेंद्र स्तान नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारी सदस्य डॉ. मोहन झारटा, सुरेश चौहान और देसराज गौतम नियुक्त किए गए हैं। दो मीडिया पेनलिस्ट राजेंद्र मोहन और राजीव जस्पा बनाए गए हैं। इनके अलावा अतुल शर्मा शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये होंगे 42 सचिव

सुशील कौल, अतुल करोटा, बलदेव ठाकुर, हेमंत शर्मा आशु, वीरेंद्र कटोच, नागेश्वर मनकोटिया, भूपिंद्र कंवर, निशांत ठाकुर, संजय भंडारी, योगेश्वर सिंह, गोविंद ठाकुर, जगदीश रेड्डी, जितेंद्र गुलेरिया, रूपींद्र ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, राजीव राणा, मनोज कुमार, उत्तम शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश सौहटा, सुनील शर्मा, पुनीत माली, योगेश कुमार सैणी, महेंद्र ठाकुर, धर्मिला हरनोट, चंद्रशेखर शर्मा, शमशेर ठाकुर, जगरूप सिंह राणा, कृष्ण चंद, चंद्र मोहन, सुभाष ठाकुर, विजय चौहान, राजेश ठाकुर, अजय मरवाह, विनीत विज, अरुण मेहता, धर्मेंद्र गोयल, राजेश वर्मा, वीरेंद्र मनकोटिया, महेंद्र झराईक और सुरेंद्र कुमार।

सात प्रवक्ता बनाए

प्रदेश कांग्रेस के सात प्रवक्ता अमित भरमौरी, रूपींद्र कंवर, अशोक हिमाचली, राजीव कुमार, संजीव गुलेरिया, जीएस तोमर और सौरभ। इसके अलावा डॉक्टर मोहन झारटा, सुरेश कुमार चौहान व देसराज गौतम को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है। राजेंद्र मोहन व राजीव जस्पा को मीडिया पैनलिस्ट, अतुल शर्मा को शिमला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *