कांग्रेस की आंधी में उखड़ जाएंगे भाजपा के तंबू, हम ही बनाएंगे नई सरकार: मुकेश अग्निहोत्री  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

ऊना। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त आंधी चल रही है, जिसमें भाजपा के तंबू उखड़ जाएंगे। यह बात सोमवार सायं हरोली में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के स्टार प्रचारक मुकेश अग्रिहोत्री ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा इन चुनावों में दहाई का आंकड़ा भी नही छू पाएगी। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जनता ने अपना मन बना लिया है। भाजपा सरकार के कुशासन से राज्य की जनता तंग आ चुकी है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। आम जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्ट शासन से परेशान है। भाजपा शासन में आम आदमी की रसोई बुरी तरह प्रभावित हुई है।

सरसों का तेल व रिफाइंड आयल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है, वहीं रसोई गैस सिलेंडर 1200 रुपए तक पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ी है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। पुलिस भर्ती में प्रश्न पत्र ही बिक गए, जिससे युवाओं के हितों पर कुठाराघात हुआ। जयराम सरकार पुलिस भर्ती पर्चा लीक मामले के दोषियों को पकड़ तक पाने में विफल रही है। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग आहत होकर आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन लागू की जाएगी। कांग्रेस सरकार प्रदेश के पांच लाख युवाओं को पेंशन वाली पक्की नौकरी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *