कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित किए दो बागी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

02 अप्रैल। नगर निगम चुनावो में अपने प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे दो नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर 13 दाड़ी से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आजाद चुनाव मैदान में उतरे दो से संदीप व गौरव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने इन दोनों के ही पार्टी से निष्कासन पर मुहर लगाई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप राठौर के राजनीतिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल के मुताबिक दाड़ी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले इन दोनों को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *