कांगड़ा के पाइसा से बणे दी हट्टी सड़क मार्ग 6 नवंबर तक रहेगा बंद

7 अक्तूबर: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अधिसूचना जारी कर खबली-दोसड़का से बणे दी हट्टी तक सड़क मार्ग पर सीसी पेवमेंट निर्माण कार्य के चलते पाइसा से बणे दी हट्टी तक सड़क को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए 6 नवंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

इस अवधि के दौरान यातायात के लिए पाइसा से भट्ठा सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को, यदि संभव हो, इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *