कसौली में हरमेल धीमान ने तेज़ किया प्रचार, नारायणी व प्रथा में डोर-टू-डोर मांगे वोट

Spread the love

कहा- भाजपा व कांग्रेस ने कर्ज़ में डुबो दिया हिमाचल प्रदेश, शिक्षा, स्वास्थ्य संस्थानों की दशा सुधारने में नाकाम रही दोनों पार्टियां

आवाज़ ए हिमाचल 

सुमित शर्मा, परवाणू। कसौली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमेल धीमान ने अपना प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। धीमान ने शनिवार को ग्राम पंचायत नारायणी व प्रथा में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान हरमेल धीमान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। हरमेल ने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट देने का मन बना लिया है। प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा से तंग हो चुकी जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में अपनाकर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विकास को रुक गया है। यहां से विधायक राजीव सैजल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, लेकिन वे यहां का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं, यहां तक की कसौली में एक बड़ा अस्पताल तक नहीं खुलवा पाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। परवाणू नाम का उद्योग क्षेत्र रह गया है, यहां से कई कम्पनियां अन्य राज्य की तरफ पलायन कर चुकी है, बेरोजगारों की संख्या दिन- प्रतिदिन बड़ रही है, लेकिन इस तरफ न तो यहां के विधायक व मंत्री को कोई लेना-देना है और नहीं कांग्रेस तथा भाजपा को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने क्षेत्र का विकास करवाने की बजाए यहां की जनता को लूटने का ही प्रयास किया है। प्रदेश आज कर्ज़ में डूब गया है।सरकार को हर तीसरे माह ऋण लेना पड़ रहा है। ज राम अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री रहे हैं तथा यही कारण है कि भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कई घोटाले हुए हुए। पुलिस भर्ती परीक्षा इन सभी में सबसे बड़ा घोटाला है। युवाओं के साथ भद्दा मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार दिल्ली की तर्ज़ पर प्रदेश का विकास करवाएगी। बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा का प्रबन्ध किया जाएगा। निःशुल्क इलाज किया जाएगा।बिजली मुफ्त मिलेगी। शिक्षा फ्री होगी।युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *