कर्नाटक में बड़ा सियासी बदलाव, सिद्दारमैया का इस्तीफा मंजूर

29 मई: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री  सिद्दारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

राजभवन से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नई सरकार के गठन तक सिद्दारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा था।

सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। कांग्रेस नेतृत्व जल्द नए नेता के नाम पर फैसला ले सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *