ओपीएस बहाली के लिए धर्मशाला में होगी आभार रैली,प्रदेश भर से एक लाख कर्मचारी लेंगे भाग

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

20 जनवरी।नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास व शाहपुर खण्ड प्रधान सुनील शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शाहपुर विश्राम गृह में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल से भेंट कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार प्रकट किया और मंत्री महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार पत्र भी सौंपा। इस मौके पर संगठन ने शाहपुर के विधायक केवल पठानिया का भी धन्यवाद किया। कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की एसओपी जारी होने के बाद राज्य स्तरीय धन्यवाद कार्यक्रम धर्मशाला कांगड़ा में रखा गया है, जिसकी सहमती राज्य कार्यकारणी की बैठक में बन चुकी है और राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर इसे फाइनल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस धन्यवाद कार्यक्रम में एक लाख कर्मचारी पूरे हिमाचल से भाग लेकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने धर्मशाला आएंगे। आज मिले प्रतिनिधि मंडल में खण्ड प्रधान बैजनाथ सुरेश ठाकुर , जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पठानिया , कांगड़ा आईटी सेल प्रमुख कमल ठाकुर, डॉक्टर पंकज बलोरिया , कनिष्ठ अभियंता बृज मोहन, अजय जरयाल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *