30 जून : हमीरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला स्तरीय बैठक विभाग कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विभाग संगठन मंत्री अभिलाश शर्मा और प्रदेश ब्लड बैंक प्रमुख हेमा मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला संयोजक हर्ष चौहान ने बताया कि 9 जुलाई को एबीवीपी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, भाषण, संगोष्ठियां, चित्रकला प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विभाग संयोजक भवानी ठाकुर ने कहा कि जिलेभर में एबीवीपी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।