उप सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चंगर कांग्रेस के साथ बनाई लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

22 मार्च।लोक सभा चुनावों की घोषणा होते ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शाहपुर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार सुबह शिमला से शाहपुर पहुंचकर लोकसभा चुनाव को लेकर अपने समर्थकों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर में जाकर चंगर कांग्रेस कमेटी एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।केवल सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चंगर कांग्रेस कमेटी की जल्द बैठक कर,बूथ स्तर पर कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों को घर घर तक पहुंचाए।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लोकसभा एवं विधानसभा उप चुनावों में लड़ेगी।चंगर क्षेत्र की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ी है।आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से लीड दिलवाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए जनता की हितेषी बनने का ढोंग रचती है।भाजपा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा महिलाओं के लिए घोषित 1500 रुपए का विरोध किया।इससे इनका चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की गारंटी को चुनाव अंचार संहिता लगने से एक महीना पहले पूरा किया था,तब से भाजपा पार्टी के नेता इस गारंटी का विरोध करने लग पड़े।अब चुनाव अंचार संहिता का हवाला दे कर चुनाव आयोग के पास जा कर विरोध किया,ताकि महिलाओं को 1500 रुपए लेने से रोका जा सके।भाजपा हमेशा महिला विरोधी रही हैं।महिला हितेषी सिर्फ वोट लेने के लिए ड्रामा करती है।भाजपा नेता महिलाओं की 1500 रुपये की गारंटी को पूरा न करने के लिए सरकार को कोसती रही है,जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पर मोहर लगाई और फार्म भरने शुरू कर दिए।भाजपा नेता महिलाओं को 1500 रुपये देने के विरोध में सरकार का विरोध में खड़ी हो गई।जिससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया।इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,प्रधान तिलक राज,प्रधान हेमराज,प्रधान मंजीत सिंह,ठाकुर दास अमर सिंह,रोशन लाल आदि कांग्रेस सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *