उत्तरकाशी हिमस्खलन: हिमाचल प्रदेश के 5 पर्वतारोहियों में से तीन लापता, 2 को किया रेस्क्यू

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित माउंट द्रौपदी के डांडा-द्वितीय शिखर पर मंगलवार को भारी हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों में पांच हिमाचल प्रदेश के हैं। इनमें से तीन अभी लापता हैं और दो को बचा लिया गया है। लापता पर्वतारोहियों की पहचान हिमाचल की राजधानी शिमला के नारकंडा के रहने वाले कर्नल दीपक वशिष्ठ कैंथला, शिवम कैंथला और अंशुल कैंथला के रूप में हुई, जबकि कांगड़ा जिले के रहने वाले राहुल राणा और लेफ्टिनेंट अनुराधा बेंस को बचा लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि हिमस्खलन की चपेट में नेहरू माउंटेनरिंग इंस्टीट्यूट के पर्वतारोहण संस्थान की 58 सदस्य टीम आई थी। इनमें से अब तक 26 को रेस्क्यू कर लिया गया है, जिनमें से नौ के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं 28 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, बचाव अभियान जारी है। उत्तरकाशी में एवलांच में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग के जांबाज मोर्चे संभालेंगे। जम्मू-कश्मीर से 16 सदस्यीय दल बुधवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख जबकि गंभीर घायलों को एक लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का ऐलान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *