ईंधन महंगा पड़ते ही Air India ने घटाईं उड़ानें, घरेलू के बाद अब अंतरराष्ट्रीय रूट भी प्रभावित

27 मई: टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी Air India ने बुधवार को विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी कटौती करने का ऐलान किया। एयरलाइन ने जून से अगस्त के बीच कई चुनिंदा रूटों पर उड़ानों की संख्या कम करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि ईंधन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर उसके परिचालन पर पड़ रहा है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को दूसरी उड़ानों में शिफ्ट करने, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तारीख बदलने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी घरेलू उड़ानों में कटौती की घोषणा कर चुकी है, जबकि अब अंतरराष्ट्रीय रूट भी इसकी जद में आ गए हैं।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे विमान ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन की कीमतों में एक महीने में अधिकतम 25 फीसदी बढ़ोतरी की सीमा तय की है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ऐसी कोई सीमा लागू नहीं है।

कंपनी ने कहा कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और परिस्थितियां सामान्य होते ही उड़ानों में की गई कटौती वापस ले ली जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *