इसे कहते है गौ सेवा,जरूरत पड़ी अति चोटिल नौ बेसहारा गोवंश को दी अपने घरों में पनाह

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

स्वर्ण राणा,नूरपुर
16 जनवरी।गौ सेवा (रक्षा)दल पिछले 3 साल से बिना किसी सरकारी सहायता के सैंकड़ों बेसहारा घायल गोवंश की मलहम पट्टी करने संग उन्हें गौशाला पहुंचाने का कार्य कर रहा है।अहम बात यह है कि अति चोटिल 9 बेसहारा गोवंश को गौ सेवकों ने अपने घरों में भी आश्रय दिया है। गौ सेवा दल नूरपुर के गौ सेवकों द्वारा अभी तक 800 के लगभग बेसहारा गोवंश को रेडियम कॉलर पहनाई जा चुकी है।

गौ सेवा प्रमुख अर्पण चावला कहते है कि जब तक हमारी सांसे है गौ सेवा कार्य निरन्तर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि गौ सेवक सुबह उठकर अपने कार्य के लिए घर से निकलता है,लेकिन अगर उसे सड़क पर घायल बेसहारा गोवंश दिख जाए या उसे 100 किलोमीटर से भी कोई घायल गोवंश होने की सूचना मिल जाये तो वे निस्वार्थ गौ सेवक तव तक नहीं रुकता है,जब तक उस बेसहारा गोवंश का ईलाज करने के बाद गौशाला पहुंचा न ले जाए।अब तक सैंकड़ों बेसहारा गोवंश की जान बचाई जा चुकी है।उन्होंने बताया कि गौ सेवकों द्वारा लॉकडाउन में हर रोज चारे पानी की व्यवस्था की गई थी।


इस दल के सभी युवा गौ सेवक न दिन देखते है न रात।इनके लिए धूप हो या बारिश कोई फर्क नहीं पड़ता,सूचना मिलते ही निकल पड़ते है।अर्पण ने कहा कि सड़कों पर आए दिन गोवंश दुर्घटनाओं का शिकार होते थे,लेकिन इसका भी रेडियम कॉलर के रूप में उपाय निकाला गया।सड़कों पर लोगों द्वारा बेसहारा गोवंश को अत्यधिक तादात में छोड़ा जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी , जिसमें गोवंश व जान माल का भी नुकसान होता है।


इन गौ सेवकों ने बेसहारा गोवंश के गले में रेडियम कॉलर पहनाने का कार्य शुरू किया है। ये रेडियम कॉलर वाहन की लाईट पड़ने से 200 मीटर दूरी से चमकने लग जाता है। जिससे वाहन चालक सचेत हो जाते है कि आगे कोई बेसहारा गोवंश बैठा या खड़ा है और दुर्घटना होने से बच जाती है। जिससे न दुर्घटना होगी ना जान माल का कोई नुकसान होगा।उन्होंने कहा कि कपिल,कमल,सचिन,रोहित ,अमन,कर्ण ,महिंदर ,रवि,विनोद,रोहित,अमन,आशु,विनोद,सलमान,विशाल,धीरज,अंकित,मुकेश ,विक्रम,लेखराज,रिंकू,मनोज,सचिन,मुकेश,केशव, ममता हिन्दू ,काव्या शर्मा,ममता नन्दा,अंकुश रॉकी ,भूषण शर्मा,रोहित,मिठू,राघव,संजय ,साबू, साजन,रणवीर,विक्कू,हरनाम ,संजीव गौ सेवक दिन रात गोवंश की सेवा में लगे है।गौ सेवा दल के सभी गौ सेवकों ने गोवंश के लिए दवाइयों व गाड़ियों की व्यवस्था करने में अत्यधिक जरूरत पड़ जाने पर सहयोग करने वाले सहयोगियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ,SDM इंदौरा सोमिल गौतम, SDM नूरपुर अनिल भारद्वाज ,
डॉ वीरेंद्र, डॉ नरेंद्र, व डॉ राजीव शर्मा का किया विशेष धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *