आम आदमी पार्टी ने घोषित की राज्य कार्यकारिणी, सुरजीत ठाकुर को प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान, पढ़ें डिटेल  

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला, 7 जून। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने राज्य कार्यकारिणी घोषित कर दी है। शिमला के पीटरहाफ में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की। सिरमौर जिला के रहने वाले सुरजीत ठाकुर को प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान सौंपी गई है। कार्यकारिणी में 400 लोगों को जोड़ा गया है।

इन्हें बनाया उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव
भगवंत सिंह, शेर सिंह, रमा गुलेरिया, पूरण चंद, पुरनेंद्र मोहन कश्यप, एसएस जोगटा, केजी पराशर और मनीष ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राकेश मंढोत्रा राज्य सचिव और प्रोफेसर कुलवंत राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बीआर कौंडल, चेतन चंबियाल, अमन गुलेरिया, पंकज पंडित, संतराम व सुरेंद्र बंधु को संयुक्त सचिव बनाया। महिला विंग में विभा गुलेरिया, आदर्श मेहता, अनीता और सुषमा शर्मा को उपाध्यक्ष और किरण पाठक को सचिव नियुक्त किया।

लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी

  इधर, राज ठाकुर को हमीरपुर, राजीव अंबिया कांगड़ा, प्रशांत शर्मा मंडी और राकेश अजटा को शिमला लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। सुतिंद्र बहरिया को कांगड़ा, जितेंद्र ठाकुर मंडी और विकेंद्र सूद को शिमला लोकसभा क्षेत्र का सचिव, संदीप मिन्हास को मंडी व देसराज चौधरी को कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

ये बने जिला प्रभारी
लक्ष्मण नेगी को सिरमौर जिला, कुलदीप ढींढसा सोलन, जेडी चौहान शिमला, अविनाश नेगी किन्नौर, सुरेश नेगी कुल्लू, सुदर्शन जस्पा लाहौल-स्पीति, राकेश रावत मंडी, धनीराम धीमान हमीरपुर, सुरेश शर्मा बिलासपुर, यशपाल ऊना, कल्याण भंडारी कांगड़ा और काकू ठाकुर को चंबा जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया। उप जिला प्रभारी, सचिव, कोषाध्यक्ष, जिला कार्यालय प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, जिला संयुक्त सचिवों के अलावा पार्टी के महिला विंग में भी नियुक्तियां की गई हैं।

सुरजीत ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से राजगढ़ से शिफ्ट होकर सोलन जिला के धर्मपुर में रह रहे हैं। यहां पर पिछले 5 वर्षों से वह आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वे अन्ना आंदोलन से जुड़ने के दौरान अरविंद केजरीवाल के भी काफी करीब रहे हैं। सुरजीत ठाकुर मूलत राजगढ़ उपमंडल के सेर जगास गांव के रहने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी ने 2 महीने पहले र्काकारिणी भंग कर दी थी। अध्‍यक्ष अनूप केसरी स‍हित अन्‍य नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद आप ने सारी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया था। अब राज्‍य स्‍तरीय कार्यकारिणी में 17 सदस्‍यों को शामिल किया गया है।

लोकसभा क्षेत्र स्‍तर पर दस पदाधिकारी, जिला स्‍तर पर 57 और विधानसभा क्षेत्र स्‍तर पर 243 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा फ्रंटल विंग में 54 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। 3615 पंचायताें में पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। 20690 गांवों में से 18 हजार में कमेट‍ियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बूथ कमेटी भी बनाई जाएंगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *