आप नेता अभिषेक ठाकुर ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान,सद्दु से की शुरुआत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

16 अक्टूबर।हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीख घोषित होते ही शाहपुर में आम आदमी पार्टी के नेता अभिषेक ठाकुर ने चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।अभिषेक ठाकुर ने रविवार को सद्दु से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।इस दौरान सैंकडों लोगों ने अभिषेक ठाकुर को समर्थन देने का एलान किया।अभिषेक ठाकुर ने कहा कि चुनाव आ गया है तथा अब समय आ गया है कि लोग भी अपने मत का सही इस्तेमाल कर जनहित में काम करने वाले लोगों को विधानसभा में पहुंचाए।उन्होंने कहा कि वे पिछले लंबे समय से फील्ड में है तथा जनता भाजपा व कांग्रेस से तंग है,ऐसे में आम आदमी पार्टी लोगों की नजरों में बेहतर विकल्प है।उन्होंने कहा कि वे हमेशा जरूरतमंद व जनता के साथ खड़े रहे है तथा अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वे रात दिन एक कर उनके लिए काम करेंगे।उन्होंने कहा कि लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है तथा वे चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने कहा कि शाहपुर में स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार के लिए काम करने की आवश्यक्ता है।क्षेत्र के अभी भी कई क्षेत्र है,जहां सड़क तक नहीं है।अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है।लोगों को लूटा जा रहा है।बेरोजगरी बढ़ती जा रही है।स्कूलों की दशा ठीक नही है।कई स्कूल बिना अध्यापक चल रहे है।कई जगह उपयुक्त भवन नहीं है।उन्होंने कहा शाहपुर की जनता को हमेशा ठगा गया है,लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।शाहपुर की जनता कांग्रेस व भाजपा को दरकिनार कर तीसरे विकल्प के पक्ष में मतदान करेगी तथा उन्हें विधानसभा में भेजेगी।इस मौके पर बलदेव सिंह,पंचम पठानिया,शिव सिंह,सुदर्शन सिंह,उपेंद्र सिंह,रविन्द्र सिंह,शशिपाल,सुरेश,संजू,संतोष,सिमरता, अनिता,सुभाष चौधरी, संजय कुमार,सचिन,आशा देवी,उपदेश कुमार,बबली देवी,विपिन,सुंदर शर्मा,रणवीर सिंह,रणधीर सिंह,भगवान सिंह,सुरेश शर्मा,राजन शर्मा,जयकरण, संजू शर्मा,मदन लाल,ममता रानी व निशा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *