आपदा का जायजा लेने परवाणू पहुंची राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी

Spread the love

आपदा से प्रभावित हुए परिवारो को बाँटी खाद्य सामग्री

 

 

 

आवाज ए हिमाचल 

यशपाल ठाकुर, परवाणू। भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा लेने व प्रभावित लोगों से मिलने परवाणू पहुंची। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने आपदा से प्रभावित लोगों को खाद्य सामागी भी वितरित की। इस अवसर पर इंदु गोस्वामी के साथ कसौली विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ राजीव सैजल, प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा सचिव डॉ डेज़ी ठाकुर, पार्षद किरण चौहान, पूर्व मनोनीत पार्षद राजकुमार घई, विनोद ठाकुर, परवाणू भाजपा प्रभारी केवल सिपहिया, अवतार जमवाल, एसएनएस फाउंडेशन से अंजना शर्मा, देवेंद्र शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान भाजपा राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा की प्रदेश में जो आपदा आई है, उस पर पूरा भाजपा परिवार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं नज़र बनाये हुए है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री, पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में लोगों को राहत पहुंचाने के कार्य में डटे हुए है। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा की केंद्रीय सरकार की ओर से प्रदेश को 364 करोड़ की सहायता राशि दी जा चुकी है। आगे भी जो सहायता प्रदेश सरकार को चाहिए होंगी वह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्र सरकार की ओर से दी जायेगी।

उन्होंने कहा की परवाणू में आई इस आपदा के चलते हुए नुकसान का एस्टीमेट बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को बोल दिया गया है। यहां के लोगों व परवाणू की इंडस्ट्री को जो नुक्सान हुआ है उसका भी पूरा ब्यौरा बनाया जा रहा है, ताकि इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार की ओर से इन्हें हर संभव सहायता दी जा सके।

adds

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीते दिन दिए गए ब्यान को लेकर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री को इस आपदा की घड़ी में ऐसे बचकाने ब्यान नहीं देने चाहिए। यह एक प्राकृतिक आपदा है, इसमें हमें एक साथ मिल कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश करनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *