7 अगस्त: आईटीआई नाहन में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी और एनसीवीटी के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 अगस्त से 11 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 12 से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 11 अगस्त से पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://www.hptechboard.com पर आवेदन कर सकते हैं।
प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल से निकाला गया आवेदन फार्म का प्रिंट, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, तहसील कार्यालय से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि आईटीआई नाहन में अवकाश के दिनों में भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 11 अगस्त, 2026 को आवेदन जमा करने की अंतिम समय सीमा सुबह 11 बजे तक निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण और शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।