अर्की में शिकार के दौरान हादसा, गोली लगने से व्यक्ति की मौत

30 अप्रैल: सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के भूमती के जमरोटी गांव के समीप जंगल में शिकार के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एक अन्य व्यक्ति के साथ जंगल में शिकार के लिए गया था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तुरंत अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *