अदानी ने खोले सेब के रेट, 60 से 95 रुपए में प्रीमियम सेब की खरीद

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शिमला। हिमाचल में अदानी ग्रुप ने सेब का रेट खोल दिया है। अदानी ग्रुप इस बार प्रीमियम सेब की खरीद 60 रुपए से 95 रुपए में खरीदेगा। लार्ज मीडियम और स्माल साइज के प्रीमियम सेब की खरीद 95 रुपए में होगी। प्रीमियम सेब का रंग 90 से 100 प्रतिशत होगा। एक्स्ट्रा स्मॉल सेब 85 रुपए में खरीदा जाएगा, जबकि एक्सट्रा लार्ज सेब 60 रुपए में खरीदा जाएगा। पीतू सेब 65 रुपए में खरीदा जाएगा। सुप्रीम गुणवत्ता वाला सेब 40 से 75 रुपए में खरीदा जाएगा। सुप्रीम गुणवत्ता वाले सेब में 60 से 80 फीसदी रंग वाला सेब आएगा। इससे कम रंग वाला सेब 25 रुपए में खरीदा जाएगा। अंडर साइज एप्पल 20 रुपए में खरीदा जाएगा। अदानी द्वारा खोले गए सेब से बागबान नाराज हैं। बागबानों का कहना है कि हालांकि यह रेट पिछले साल की तुुलना में ज्यादा है, लेकिन मार्केट रेट के साथ तुलना करते, तो यह रेट काफी कम है। प्रीमियम गुणवत्ता वाले सेब के लिए अदानी ने 95 रुपए का रेट खोला है, जबकि मार्केट में यह सेब 130 से 160 रुपए तक बिक रहा हैै। ऐसे में अदानी द्वारा कम रेट ओपन करने से सेब के बाजार भाव गिरेंगे। संयुक्त किसान मंच के सह-संयोजक संजय चौहान ने प्रदेश सरकार से दखल देने की मांग की है। उन्होंने सरकार से दोबारा से सेब के रेट तय करने की मांग की। सोहन सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने इसे मार्केट रेट गिराने की साजिश बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री और बागबानी मंत्री से सेब के रेट रिव्यू करने की मांग की। वहीं प्रोग्रेसिव ग्रोवर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि अदानी ने इस बार भी बागबानों को जायज रेट नहीं दिया है।

यंग एंड यूनाइटेड ग्रोवर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत सेहटा का कहना है कि अदानी समूह ने बाजार में चल रहे भाव के तुलना में काफी कम रेट खोला है। ऐसे में मार्केट पर भी असर पड़ेगा। अदाणी ने हालांकि प्रीमियम क्वालिटी के सेब के लिए 95 रुपए का रेट खोला हैं, लेकिन प्रीमियम क्वालिटी का सेब इस बार बहुत कम है। प्रीमियम गुणवत्ता वाले सेब में अदानी 80 से 100 फीसदी रंग की डिमांड कर रहा हैं, लेकिन इतनी गुणवत्ता वाला सेब इस बार काफी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *