अखिल भारतीय जनजातीय गद्दी विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रमेश भारद्वाज

Spread the love

 

: श्रीकांत को राष्ट्रीय महासचिव व मदन भरमौरी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष का सौंपा दायित्व

 

आवाज ए हिमाचल 

स्वर्ण राणा, नूरपुर। अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रमेश भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रीकांत शर्मा को राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त विक्रम शर्मा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व मदन भरमौरी एवं टेकचंद को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। रविंद्र मन्हास राम भरोसा व गिरधारी लाल कपूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धीरज कुमार राकेश शर्मा को राष्ट्रीय सचिव व सुनील राणा निकेश बढ़जात्या को संस्कृत सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त ओपी शर्मा छतराडी व सुभाष जरियाल सिंहुता को राष्ट्रीय प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। सुरेंद्र कुमार व नरेंद्र भारद्वाज को संगठन सचिव, प्रवीण जरियाल जम्मू बहादुर सिंह, संजीव शर्मा धर्मशाला को राष्ट्रीय प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त दीपक कुमार को सहायक कोषाध्यक्ष, डॉ हेमराज को अतिरिक्त ऑडिटर, बालकृष्ण शर्मा को सहायक सचिव, संतोष कुमार को संगठन सचिव, विशेष आमंत्रित सदस्य जगदीश कुमार और अजय मंरटू को मुख्य संरक्षक, राकेश कुमार व जगदेव सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक, रामकिशोर, गगन सिंह गौडा (शाहपुर), श्रवन कुमार जरियाल और केवल कुमार को मुख्य सलाहकार बनाया गया। सतपाल भारद्वाज, नरेश कुमार प्रीतम चंद,भवानी कुमार, अनिल भरांण, रतन शर्मा और मातवार सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव, श्रीकांत शर्मा ने बताया है कि अखिल भारतीय गद्दी जनजातिय विकास समिति के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी बिना किसी भेदभाव से गद्दी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक,शैक्षणिक, परंपरागत, वेशभूषा प्राचीन, कलाकृति, सांस्कृतिक उत्थान, एवं कल्याण के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा है की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान संस्थापक सदस्य एवं दूसरे गणमान्य महानुभावों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा है कि वह उम्मीद करते हैं की अखिल भारतीय गद्दी जनजातिय विकास समिति के उद्देश्य को पूरा करने में हर सदस्य जी जान से काम करेगा।

उन्होंने कहा है कि समिति का मुख्य उद्देश्य गद्दी जनजातीय कला संस्कृति और दूसरे पहलुओं पर लगातार कार्य करेगी और उनके उत्थान के लिए हर समय तत्पर रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *