चाचा की हत्या करने के बाद फरार हुआ युवक पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

                        2 जनवरी। पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत धारणा गांव में चाचा की हत्या करने के बाद फरार हुआ युवक आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपित 35 वर्षीय सुरजीत को सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के बाद से ही फरार था तथा क्षेत्र में ही छिपा हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पहले हत्या के बाद आरोपित के चंबा जाने वाली बस में जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन पुलिस ने इसे आज सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि 31 दिसंबर को चाचा तथा भतीजे ने रात को साथ में ही बैठकर शराब पी थी।

इसी दौरान हुए किसी विवाद के कारण भतीजे ने चाचा की हत्या कर डाली। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहा। लोगों को शव मिलने के बाद ही हत्या की भनक लगी। लिहाज़ा पुलिस को फरार चल रहे हत्या के आरोपित को पकडऩे में सफलता मिली है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा फिलहाल पुलिस आरोपित से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *