कमरे में फर्श पर मृत 47 वर्षीय व्‍यक्‍त‍ि मिला जोगेंद्रनगर का , मनाली पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

                        5 जनवरी।पर्यटन नगरी मनाली में एक व्यक्ति कमरे में मृत मिला। व्यक्ति की पहचान 47 वर्षीय महंत पुत्र ग्रहनु राम गांव चांजडा डाकघर एहजु तहसील जोगेंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। व्यक्ति मनाली में माली का काम करता था और नीलकंठ कॉटेज के नीचे एक किराये के क्वार्टर में अकेला रहता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति कमरे में अकेला था।

पुलिस ने उसे फर्श पर गिरा हुआ पाया। आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक नशे की हालत में कमरे के अंदर फर्श पर गिरा और वहीं पड़ा रहा। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने भी घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के सदस्‍यों को सूचित कर दिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *