एचआरटीसी बस में सवार व्‍यक्‍त‍ि से 6.855 किलोग्राम अफीम बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

                        5 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। शिमला पुलिस ने 6.855 किलो अफीम के साथ एक शख्‍स को गिरफ्तार किया है। शोघी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह गिरफ्तारी की है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस एचपी 35 ए 2998 छिटकुल पीओ से चंडीगढ़ जा रही थी। पुलिस ने आरोपित को मौके पर ही नशे की खेप समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपित नश्‍ो की खेप कहां से लाया और कहां ठ‍िकाने लगाने जा रहा था, इसकी पड़ताल में जुट गई है।नशे के खिलाफ शिमला पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान में मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट (एसआइयू) टीम ने सुबह चार बजे यह कार्रवाई की है। एचआरटीसी बस से एक नेपाली मूल के व्यक्ति को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान भगत बहादुर के रूप में की गई है। यह नेपाली मूल का रहने वाला है। पुलिस ने शोघी के खवारा चौकी नामक स्थान से गिरफ्तार किया है।

53 वर्षीय नेपाली मूल का व्‍यक्‍त‍ि जिला किन्नौर के पूह सपीलो इलाके में रह रहा था। एचआरटीसी की बस छिटकुल पीओ से चंडीगढ़ जा रही थी। एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है औऱ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *