कई देशों ने लगाई भारतीय उड़ानों पर रोक

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

28 अप्रैल।  भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब बेकाबू हो चुकी है। हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई देश एक बाद एक भारत से आने वाले विमान को रोकने लगे हैं।  प्रतिबंध लगाने वाले मुल्कों में कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे कई देश  शामिल हैं। इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की उड़ानों पर अब तक बैन नहीं लगाया है। आइए जानते हैं किन-किन देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया है और अभी किन-किन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है यानि उन्होंने कोई बैन नहीं लगाया है।


इन देशों ने बैन की भारतीय फ्लाइट

मंगलवार को आस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों को भी 15 मई, 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले नीदरलैंड ने कहा है कि वह भारत से आने वाली सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर रहा है। नीदरलैंड ने 26 अप्रैल से 1 मई तक भारत से आने-जाने वाली फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड, कुवैत, ओमान, हांगकांग, सिंगापुर जैसे एक दर्जन देशों ने भारत से आने जाने वाली उड़ानों पर पहले से ही रोक लगा रखी है। इस बीच, चीन ने भारत के लिए कार्गो विमानों की सेवाएं भी रद कर दी हैं।

कई देशों में उठ रही मांग

यूरोप, मध्य पूर्व व अफ्रीका के कई देशों में विपक्षी दलों की तरफ से भारत से उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। भारत में कोरोना प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केन्या, दक्षिण अफ्रीका, फिलीफींस समेत कई देशों में भारत से उड़ानों को रोकने की मांग की जा रही है। ऐसे में आने वाले वक्त में कई अन्य देश ये कदम उठा सकते हैं।

इन देशो में फ्लाइट बैन नहीं, यात्रियों को चेतावनी

कई देशों ने जहां भारत में कोरोना की बढ़ती लहर को देखते हुए फ्लाइटें बैन कर दी हैं। वहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां भारतीव विमानों को बैन नहीं किया गया है। हालांकि, यात्रियों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह जरूर दी गई है।  फ्रांस ने बुधवार को भारत में पाए जाने वाले COVID-19 वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भारत से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटीन लगाया है। रूसी दूतावास के वीज़ा अनुभाग ने अस्थायी रूप से भारत के COVID-19 स्थिति के कारण अगली सूचना तक अपने कार्यों को रोक दिया है। COVID-19 मामलों के चलते अमेरिका ने भारत की संभावित यात्रा के लिए ‘स्तर 4 (बहुत अधिक) चेतावनी भी जारी की है किे वे भारत में यात्रा करने से बचें, भले ही वे पूरी तरह से टीकाकरण कर रहे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *