पंडोह डैम से छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी, ब्यास नदी से दूर रहने की अपील

21 जुलाई: जलाशय में पानी की आवक बढ़ने के कारण पंडोह बांध (बीबीएमबी) से ब्यास नदी में करीब 10,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद नदी में कुल जल प्रवाह लगभग 22,000 क्यूसेक हो जाएगा।

प्रशासन ने बताया कि यदि जलाशय में पानी की आवक और बढ़ती है तो पंडोह बांध के स्पिलवे गेटों से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ जाएगा।

प्रशासन ने आम जनता, पर्यटकों और श्रमिकों से अपील की है कि वे ब्यास नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे, कैंप संचालकों और टैक्सी चालकों से भी आग्रह किया गया है कि वे पर्यटकों को नदी के किनारों पर न जाने की सलाह दें।

जल छोड़ने से पहले हूटर और सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा। प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और इस दौरान ब्यास नदी के आसपास जाने से बचें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *