20 जुलाई: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में 21 जुलाई को सुबह 10 बजे विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अभियान में टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ और जग ट्रेडिंग कंपनी, पुंघ (सुंदरनगर) भाग लेंगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य विजय कुमार चौधरी ने बताया कि टीवीएस मोटर कंपनी सामान्य अभ्यर्थियों के साथ-साथ दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। वहीं, जग ट्रेडिंग कंपनी सोलर एनर्जी ऑपरेशन से जुड़े कार्यों के लिए योग्य प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
उन्होंने बताया कि फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर और सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के वर्ष 2023 या उसके बाद उत्तीर्ण प्रशिक्षु तथा वर्ष 2026 की परीक्षा में शामिल हुए प्रशिक्षु इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने के पात्र होंगे।
प्रधानाचार्य ने सभी पात्र प्रशिक्षुओं और पूर्व प्रशिक्षुओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्र, अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ संस्थान में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को प्रतिष्ठित एवं स्थानीय उद्योगों में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।