भूस्खलन प्रभावित ग्रामीणों को बड़ी राहत, मां बगलामुखी रोप-वे में मिलेगी विशेष छूट

14 जुलाई: मानसून और भूस्खलन से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की है। बालीचौकी और गोहर उपमंडल की तीन ग्राम पंचायतों के स्थानीय निवासियों को अब पंडोह स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी रोप-वे के सफर में विशेष छूट मिलेगी।

डीसी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि यह व्यवस्था 13 जुलाई से आगामी आदेशों तक तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस सुविधा का लाभ बालीचौकी उपमंडल की कुकलाह और कशौड़ ग्राम पंचायतों के निवासियों के साथ-साथ गोहर उपमंडल की तांदी पंचायत के बाखली वार्ड के लोगों को मिलेगा।

प्रशासन ने बताया कि रोप-वे का उपयोग केवल स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए ही नहीं, बल्कि बरसात के दौरान आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों के लिए वैकल्पिक परिवहन साधन के रूप में भी किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों तक राहत और बचाव कार्य तेजी से पहुंचाए जा सकें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *