शाहपुर बाजार में बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ी, गिरने से मौत; जांच में जुटी पुलिस

11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। शाहपुर पुलिस थाना के सामने शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान 69 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र सत्यपाल, निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार शुक्रवार को किसी काम से शाहपुर बाजार आए थे। दोपहर के समय वह एक दुकान के बाहर खड़े थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। गिरने के कारण उनके माथे पर गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *