12 जुलाई को हमीरपुर के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी, मरम्मत कार्य के चलते 7 घंटे रहेगा शटडाउन

11 जुलाई: हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को 12 जुलाई को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि इस दौरान वार्ड नंबर 5, 7, 8 और 9, एचआरटीसी वर्कशॉप, ठाकुर नर्सिंग होम, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बसंत रिजॉर्ट, हमीर अस्पताल, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, अप्पर, लोअर एवं मिडल गौड़ा, उसयाना, लोहारडा, भोटा चौक, हथली खड्ड, पुलिस लाइन दोसड़का तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि बिजली लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह शटडाउन आवश्यक है। यदि 12 जुलाई को मौसम खराब रहता है या बारिश के कारण कार्य पूरा नहीं हो पाता, तो यह मरम्मत कार्य 19 जुलाई को किया जाएगा।

बिजली बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *