सुंदरनगर और निहरी पंचायत समितियों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

9 जुलाई: विकासखंड अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर के सभागार में वीरवार को आयोजित समारोह में एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने पंचायत समिति सुंदरनगर और पंचायत समिति निहरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पंचायत समिति सुंदरनगर में वार्ड-3 सलापड़ कॉलोनी (बोबर व कंदार) से निर्वाचित रोशन लाल ने अध्यक्ष तथा वार्ड-8 जड़ोल (जड़ोल व सलवाणा) से निर्वाचित जीतराम ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। वहीं पंचायत समिति निहरी में वार्ड-6 गलयोग, सिनी व प्रेसी से निर्वाचित देवी सिंह कौशल ने अध्यक्ष और वार्ड-14 बलग से निर्वाचित देवेंद्र कुमार ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। चारों प्रतिनिधियों को पूर्व में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचित घोषित किया जा चुका था।

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम अमर नेगी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी और उनसे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल, पंचायत समिति सुंदरनगर एवं निहरी के नवनिर्वाचित सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *