सचिवालय पार्किंग में पड़ीं दरारें, प्रशासन ने प्रभावित हिस्सा किया सील

2 जुलाई: शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश सचिवालय की पार्किंग के एक हिस्से में जमीन पर बड़ी दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। दरारें दिखाई देने के बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए प्रभावित हिस्से को असुरक्षित घोषित कर सील कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से उस स्थान पर खड़े सभी वाहनों को तुरंत हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पार्किंग में आई इन दरारों का संबंध राजीव चौक चौड़ीकरण कार्य से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *